Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा : प्रभात रंजन झा

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

29 Jan 2024

एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा : प्रभात रंजन झा

सहरसा/मधेपुरा। बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पुनः बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन झा ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति कृत संकल्पित है। उनके 18 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व और सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने जो काम किए हैं। उसकी सराहना देश-दुनिया में होती है। सात निश्चय पार्ट-1 की पूर्णता के बाद बिहार की सरकार सात निश्चय पार्ट-2 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है और इसी मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए हम जनता के हित में निरन्तर कार्य करते रहेंगे।साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे प्रयास अनवरत जारी रहेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News